तीन दिन हुई लगातार बारिश से सुखना झील के जलस्तर में तीन फुट का इजाफा हुआ है। खतरे के निशान से झील अभी तीन फुट दूर है। झील का जल स्तर 1156.90 फुट से बढ़कर 1160.00 फुट पर पहुंच गया है। विभागीय अधिकारियों ने झील के बढ़ते जलस्तर को लेकर कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने तीन शिफ्टों में कर्मचारियों को तैनाती करने को कहा है। 11 अगस्त से अब तक 235.9 एमएम बारिश हो चुकी है। इतनी मात्रा में हुई बारिश से सुखना झील के जल स्तर पर खासा प्रभाव पड़ा है। तीन दिनों की बारिश से सुखना के जलस्तर में तीन फिट का इजाफा हुआ है। झील में पानी के बढ़ते जलस्तर को लेकर विभाग में सतर्क हो गया है।
विभागीय अधिकारियों ने वीरवार को झील का दौरा कर बढ़े जल स्तर का जायजा लिया। हालांकि खतरे के निशान 1163.00 से सुखना झील तीन फुट दूर है, लेकिन विभाग ने एहतियातन सभी कर्मचारी को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बारिश की संभावनाओं को देखते हुए कर्मचारियों को तीन शिफ्टों में तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को सुखना का जल स्तर 1160.00 फुट रिकॉर्ड किया गया।
चार साल तक नहीं होगी पानी की कमी
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि तीन दिनों में हुई रिकॉर्ड बारिश से सुखना में अब चार साल तक पानी की कमी नहीं होगी। इससे पहले 2017 में ऐसे हालात हो गए थे कि झील में पानी की कमी होने पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की गई थी।
तीन दिनों में कितना बढ़ जल स्तर
11 अगस्त 1157.95
12 अगस्त 1160.00
13 अगस्त 1160.12