फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में कलह: डिप्टी सीएम रंधावा बोले- सिद्धू की जगह मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए, चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने की उठाई मांग

Wed, 26 Jan 2022 01:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर कलह शुरू हो गई है। अब डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 
विज्ञापन
सुखजिंदर सिंह रंधावा व नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में चुनावी बयार के बीच भी सत्ताधारी कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं हो रहा। ओहदे और विभिन्न मुद्दों को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच खींचतान खत्म नहीं हो रही थी कि सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा इस खींचतान में शामिल हो गए। उन्होंने सिद्धू की जगह खुद को पंजाब प्रदेश कांग्रेस का प्रधान बनाने की मांग करने के साथ ही चन्नी को अगला सीएम चेहरा घोषित किए जाने की मांग उठा दी है।

विज्ञापन

 
पंजाब कांग्रेस में बीते पूरे साल चले विद्रोह के माहौल में नवजोत सिद्दू का साथ देते रहे रंधावा ने उक्त मांग के साथ न सिर्फ सिद्धू की मुखालफत की है बल्कि उनकी कुर्सी पर पहली बार किसी सीनियर नेता ने खुले तौर पर दावा भी ठोका है। चन्नी को अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठाने से सिद्धू को झटका लगा है, क्योंकि चन्नी को सीएम चेहरा बनाने को लेकर अब तक कोई भी सीनियर नेता खुलकर समर्थन में आगे नहीं आया था। 

यहां तक कि पार्टी मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी भी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं। रंधावा के नए तेवरों को लेकर माना जा रहा है कि पार्टी में सिद्धू को अलग-थलग करने की मुहिम शुरू की जा रही है ताकि मुख्यमंत्री चन्नी और पार्टी के घोषणा पत्र को लेकर कोई नया विवाद खड़ा न हो। 
विज्ञापन

  
सिद्धू अपने मॉडल को पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र बनाने में जुटे हैं
खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश कर रहे सिद्धू इन दिनों अपने पंजाब मॉडल को पार्टी का चुनाव घोषणा पत्र बनाए जाने के लिए हाईकमान और मेनिफेस्टो कमेटी पर दबाव बनाने में जुटे हैं। उनका मानना है कि कांग्रेस की जीत में वह पंजाब मॉडल की अहम भूमिका का दावा करके अगले मुख्यमंत्री के रूप में मजबूत दावा पेश कर सकेंगे। 

हाल ही में मेनिफेस्टो कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के साथ बैठक के दौरान सिद्धू ने पंजाब मॉडल को पेश करते हुए इसे ही कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र बनाने को कह दिया है। हालांकि सिद्धू चुनाव से पहले सीएम चेहरा घोषित करने की मांग भी लगातार उठाते रहे हैं, जिसे लेकर पार्टी हाईकमान फिलहाल पत्ते नहीं खोल रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें