आम आदमी पार्टी के संगरूर से सांसद भगवंत मान ने उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को विधानसभा चुनाव 2017 में जलालाबाद हलके से उनके मुकाबले चुनाल लड़ने की खुली चुनौती दी है।
साथ में ये भी कहा है कि अग उन्हें जलालाबाद हलका पसंद न आए तो वह 117 हलकों से कहीं भी अकाली दल और कांग्रेस से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
भगवंत मान आज फतेहगढ़ साहिब हलका से आप उम्मीदवार एडवोकेट लखवीर सिंह राय की इंकलाब रैली में बतौर स्टार प्रचारक लोगों का राजनीतिक मनोरंजन करने पहुंचे थे। उन्होंने सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को मंच से चुनाव लडने की खुली चुनौती दी।
भगवंत मान ने अकाली दल की नीतियों बारे बात करते कहा कि नाभा की मैक्सिमम जेल से भागे कैदियों के पीछे सरकार का हाथ है क्योंकि सरकार ऐसे खुंखार आतंकियों को जेल से रिहा करवाकर आप नेताओं को मरवाना चाहती है।
क्योंकि पिछली रैलियों दौरान आप सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल तथा उनकी गाडिय़ों पर पंजाब फेरी दौरान हमले हो चुके हैं। मान ने कहा कि 2017 में लोग नई क्रांति लाने का मन बना चुके हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संसद वीडियों मामले की जांच को लेकर जानबूझकर सरकार उनका समय आगे टपका रही है और उन्हें लोकसभा में जाने का समय नहीं दिया जा रहा है।
मीडिया बदसलूकी मामले में बस्सी से नहीं आया कोई समन-मान
आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
क्योंकि मैं संसद में जाता हूं और अच्छे दिन कब आएंगे इसके बारे में पूछता हूं जिसका सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। पांच सौ, एक हजार के नोटबंदी पर मान ने कहा कि सरकार ने गरीबों को कचूमर निकाल दिया है ये फैसला बिलकुल गलत है।
दो हजार का नोट से कौनसा काला धन वापिस आ गया। मजदूर काम करें या बैंकों की लाईनों में लगें। काला धन नेता लोगों के पास है सरकार अपने मंत्रियों के बैंक खातों को टटोले ना कि गरीब लोगों को परेशान करे।
मीडिया बदसलूकी मामले में बस्सी से नहीं आया कोई समन-मान
भगवंत मान की सोशल मीडिया पर चल रही एक वीडियो जिसमें उन्होंने कहा है कि बस्सी पठाना मामले में रैली दौरान मीडिया से हुई बहसबाजी के के बाद उन्होंने मीडिया से माफी मांग ली थी पर मान ने कहा कि मेरा मीडिया से कोई झगड़ा नहीं था मैने अन कंडीशन माफी भी मांग ली थी।
किंतु मेरे खिलाफ बस्सी पठाना पुलिस स्टेशन में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज भी हुआ था। किंतु अभी तक मुझे किसी का कोई समन नहीं आया।
गरीब एवं मध्यवर्गीय लोगों को दी जा रही आप की टिकेट
मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी उपने गरीब एवं मध्यवर्गीय परिवार के पढ़े लिखे लोगों को टिकेट दे रही है जिसमें देव मान नाभा के उम्मीदवार उनके पिता सनौर बस स्टैंड पर पेंचर की दुकान है, रोपड़ से उम्मीदवार अमरजीत सिंह टैक्सी चालक है, बस्सी पठाना से उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा के पास 2002 माडल का पुराना मोटरसाईकिल है।
राजिंदर कौर रूबी बठिंडा की उम्मीदवार 27 साल की लड़की पीएचडी कर रही है, इसके अलावा फाजिल्का से सिरनजीत सिंह, बेरोजगार यूनियन अध्यक्ष निर्मल सिंह खालसा को भदौड़ से आप की टिकेट दी है।