फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: प्राण प्रतिष्ठा के दिन पंजाब में नहीं हुई छुट्टी, भड़के सुखबीर बोले- हिंदू भाई-बहनों से माफी मांगे CM

Tue, 23 Jan 2024 07:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन पंजाब में छुट्टी घोषित नहीं करने पर शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साथा। वहीं भाजपा ने भी इस मुद्दे पर मोर्चा खोल दिया है। सुखबीर बादल ने सीएम से माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शिरोमणि अकाली दल बादल ने अमृतसर के कंपनी बाग में लंगर लगाया। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल इसमें पहुंचे। सुखबीर बादल ने सभी देशवासियों को बधाई दी। वहीं बादल ने पंजाब में प्राण प्रतिष्ठा के दिन छुट्टी नहीं देने पर भगवंत मान सरकार की आलोचना की। 

विज्ञापन


सुखबीर ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म के लोग हर सुख-दुख में एक साथ मिलकर खड़े रहते हैं। इसी तरह लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर धार्मिक आयोजनों में भाग लेते हैं। सुखबीर ने पंजाब में इस दिन छुट्टी नहीं करने पर सीएम भगवंत मान की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री ने धार्मिक स्थलों के विकास एवं कल्याण के लिए कुछ भी नहीं किया है।  
 

विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते भगवंत मान को श्री राम तीर्थ मंदिर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करना चाहिए था। अकाली भाजपा गठबंधन सरकार के दौरान दिवंगत प्रकाश सिंह बादल ने 300 करोड़ रुपये से श्री राम तीर्थ का विकास करवाया था। 

वहीं सोशल मीडिया पर भी सुखबीर बादल ने सीएम मान पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि सीएम भगवंत मान ने श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक-धार्मिक अवसर पर कल पंजाब में छुट्टी न करके बहादुर हिंदू बहनों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।

सुखबीर बादल ने कहा कि दरअसल, ये लोग हर जगह महान लोगों की जगह सिर्फ अपना चेहरा देखना पसंद करते हैं और सभी धर्मों का अनादर करते हैं। भगवंत मान ने कल यानी 22 जनवरी को धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के लिए उन्हें सभी पंजाबियों विशेषकर हिंदू भाई-बहनों से माफी मांगनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें