शहर का युवा वर्ग में परेशानियों को बर्दाशत करने की क्षमता कम होती जा रही है। अन्य वर्गों की तुलना में युवा ज्यादा खुदकुशी करते है।
एनसीबीआर (नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन सालों में 14 से 29 साल के बीच होने वाले खुदकुशी की संख्या ज्यादा है।
साल 2012 में कुल 114 मामले खुदकुशी के पुलिस ने दर्ज किए गए है जिनमे से 65 मामले ऐसे थे जिनकी आयु 14 से 29 साल के बीच की थी इनमे से 30 खुदकुशी करने वाली लड़कियां और 35 लड़के थे।
साल 2011 में कुल 105 लोगों ने खुदकुशी की जिनमे से 55 खुदकुशी करने वालों की आयु 14 से 29 साल के बीच की थी। 55 में से 31 लड़कियां और 24 लड़कों की संख्या पुलिस के पास दर्ज है।
साल 2010 में कुल 71 मामले खुदकुशी के दर्ज किए गए जिनमे से 41 लोगों की आयु 14 से 29 के बीच थी। इनमे से 27 लड़कियां और 14 लड़के शामिल है। साल 2013 में भी खुदकुशी करने वालों की संख्या पिछले साल की तरह ही है।
29 नवंबर से लेकर अब तक हुई खुदकुशी
29 नवंबर को22 साल की बीडीएस छात्रा ने परीक्षा में फेल होने पर छत से लटक कर खुदकुशी की। सुसाइड नोट केआधार पर सेक्टर-34 पुलिस ने आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ मामला दर्ज किया इसी दिन युवक 27 साल के सुरक्षाकर्मी प्रकाश कुमार ने रायपुर खुर्द में छत से लटक कर खुदकुशी की24 नवंबर को 16 साल के दो नाबालिग छात्र छात्रा ने मनीमाजरा में ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी की1 नवंबर को 19 साल की युवती ने मलोया में अपनी ससुराल में छत से लटक कर खुदकुशी की2 नवंबर को सेक्टर-20 में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल खुदकुशी कीनवंबर माह के दूसरे सप्ताह पीजीआई की एक नर्स ने हास्टल के कमरे में ही खुदकुशी की24 सितंबर को 16 साल के नाबालिग ने सेक्टर-50 में अपने घर में खुदकुशी की30 जुलाई को एक 17 साल की युवती ने सुखना लेक पर छलांग मारकर खुदकुशी