फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारी, मौत

Mon, 30 May 2016 09:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान सेना के जवान ने खुद को गोली मारी - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
मामून आर्मी कैंट में तैनात एक लांसनायक ने रविवार की सुबह अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार जवान मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पुलिस थाना मामून के एसएचओ राजिंदर मन्हास ने बताया मृतक की पहचान सुभाष प्रसाद (31) निवासी गांव सिरिया, जिला सीवान बिहार के रूप में हुई है। सुभाष भारतीय थल सेना की 68 इंजीनियरिंग रेजीमेंट में लांसनायक के पद पर कार्यरत था। वह रविवार की सुबह ड्यूटी पर था। इसी बीच सुबह करीब छह बजे सुभाष ने अपनी सर्विस राइफल से गले में गोली मार ली। गोली लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गया।

फायर की आवाज सुनकर अन्य जवान मौके पर पहुंचे। साथ जवान उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद घटना की जानकारी थाना मामून को दी गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ राजिंदर मन्हास ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया लांसनायक सुभाष प्रसाद की मौत उसकी अपनी राइफल से चली गोली से हुई है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान पता चला है कि लांसनायक सुभाष प्रसाद इन दिनों मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने बताया कि धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें