फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 साल से 'मौत' को मात दे रही है युवती

Fri, 17 Apr 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के अंबाला के रहने वाली इस 30 साल की युवती मालती से मिलिए, ये पिछले 24 साल से मौत को लगातार मात दे रही है। दरअसल, मालती शर्मा पिछले 24 साल से थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित है। इस घातक व जानलेवा बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद उसने जीने की आस नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


मालती का कहना है कि वह जब 6 साल की थी तब उसे यह बीमारी हुई थी। उसके बाद से ही वह इस बीमारी जूझ रही है। इतना ही नहीं परिवार में वह दो बहनें थी।

जो उससे छोटी शुभिया थी, जिसे मात्र दो साल की उम्र में यह बीमारी लग चुकी थी और नौ साल की उम्र में उसकी इस बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
विज्ञापन

20 दिन बाद चढ़ता है 2 यूनिट खून

मालती का कहना है कि करीब 20 दिन बाद उसे 2 यूनिट खून चढ़ने के साथ-साथ दवाइयां भी पीजीआई से लेकर आनी पड़ती है, जिस पर करीब 15 हजार रुपए की राशि खर्च हो जाती है।

24 साल से उस पर करीब 10 लाख से अधिक उसके माता-पिता ने खर्च कर दिया है। इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में ही कराना पड़ता है। आपको बता दें, थैलीसीमिया एक जानलेवा बीमारी है, जिस प्रकार से पोलियो, एड्स व कैंसर जैसी बीमारी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

उसी प्रकार से थैलीसीमिया भी शरीर में रक्त को समाप्त करने वाली एक जानलेवा बीमारी है। यह 2 प्रकार की होती है, एक थैलीसीमिया माइनर, दूसरा थैलीसीमिया मेजर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें