फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाही इमाम बोले, 'भारत हमारा है, सीना तानकर रहेंगे'

Fri, 17 Apr 2015 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के सांसद साक्षी महाराज और सहयोगी पार्टी शिव सेना के संजय राउत की ओर से भारतीय मुसलमानों के खिलाफ दिए गए बयान की मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और शाही इमाम पंजाब मौलाना हबीब-उर-रहमान सानी लुधियानवी ने कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन


लुधियाना में शाही इमाम पंजाब ने मंगलवार को जामा मस्जिद में बातचीत में कहा कि नेताओं को चाहिए कि वे अपनी जुबान को लगाम दें और यह बात समझ लें कि हमारी खामोशी मजबूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत हमारा देश है, हम सीना तानकर अपने देश में रहेंगे।

शाही इमाम ने कहा कि वोट डालना हर भारतीय का अधिकार है। इसे कोई छीन नहीं सकता। उन्होंने  कहा कि कौन कितने बच्चे पैदा करे या न करे, इसकी सीख देने वाले अगर खुद अपनी निजी जिंदगी में एक-दो बच्चे पैदा करें तो उन्हें यह जरूर पता लग जाएगा कि संतान खुदा की रहमत होती है, परेशानी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद बेनकाब'

शाही इमाम मौलाना हबीब-उर-रहमान ने कहा कि भाजपा केंद्र में सत्ता में आने के बाद बेनकाब हो गई है। यह दोधारी तलवार है, जो कि अपने और पराये सबको काटने के लिए तैयार है।

एक तरफ  मोदी में फ्रांस में कहते हैं कि भारत सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है, दूसरी ओर उनके ही सांसद और सहयोगी मुसलमानों से वोट का अधिकार छीनने की धमकियां देते नजर आ रहे हैं।

इस दौरान नायब शाही इमाम मौलाना उसमान रहमानी, मौलाना अतीक उर रहमान फैजाबादी, मुफ्ती जमालूद्दीन, गुलाम हसन कैसर, अंजुम असगर, नबाव कारी मोहतरम, बबलू खान, शाहनवाज अहमद और शाही इमाम के मुख्य सचिव मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें