फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अचानक 3 दर्जन कौओं की हुई मौत, डॉक्टरों ने जारी की ये हिदायत

Tue, 09 Oct 2018 09:47 PM IST
कंवरपाल, अमर उजाला, हलवारा (पंजाब)
विज्ञापन
मृत कौए
विज्ञापन

पंजाब के हलवारा के कस्बा सुधार बाजार और एयरफोर्स स्टेशन हलवारा ऑफिसर एनक्लेव के बीच से गुजरती अबोहर ब्रांच नहर के पास एरिया में मंगलवार को तीन दर्जन कौए मृत पाए गए। इतनी संख्या में कौए तड़पते पाए गए, जिनके मरने का सिलसिला जारी है। वेटरनरी अफसरों की एक टीम ने मृत कौओं को एकत्र कर जांच के लिए जालंधर स्थित लैबोरेटरी में भेजा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


सीनियर वेटरनरी अफसर डॉ. सुखविंदर सिंह के अनुसार कौओं की मौत के पीछे कई कारण हो सकते हैं। पक्षियों में फैलने वाली बर्ड फ्लू बीमारी से फिलहाल इनकार नहीं किया जा सकता है। यह भी हो सकता है कि इन कौओं ने कोई मृत जहरीला जानवर खा लिया हो। इस समय धान की फसल पर पेस्टीसाइड के छिड़काव का काम भी चल रहा है। 

यह संभावना भी है कि इन पक्षियों ने जहरीला पानी पी लिया हो। लोगों को बिना मास्क पहने प्रभावित एरिया से नहीं गुजरना चाहिए क्योंकि इससे कोई भी बीमारी फैलने का डर है। देर शाम पहुंचे वेटरिनरी अफसर डॉ. तरसेम सिंह का कहना है कि फिलहाल मृत कौओं को एकत्र करने का काम किया जा रहा है ताकि इन्हें खाकर अन्य जानवर बीमारी की चपेट में ना आ जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें