फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा-आय दोगुनी के नाम पर किसानों को ठगा

Tue, 09 Oct 2018 09:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
bhupinder singh hooda - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

 हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने आय दोगुनी करने के नाम पर किसानों को ठगा है। न तो किसानों की आय दोगुनी हुई है और न ही किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ। यूपीए सत्ता में आई तो किसानों की एक भी समस्या शेष नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा के किसान संगठनों और किसानी से जुड़े जानकारों के साथ पंजाब किसान भवन में बैठक करने के बाद पूर्व सीएम हुड्डा चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसानों में भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है, जिसका सामना मोदी सरकार को आगामी लोकसभा और मनोहर सरकार को विधानसभा चुनावों में करना पड़ेगा। 

अफीम की खेती की पक्षधर नहीं कांग्रेस
हुड्डा ने बताया कि किसानों की बैठक में पंजाब के एक किसान ने राय रखी थी कि यूपीए सरकार सत्ता में आने के बाद अफीम की खेती को वैधानिक तौर पर बढ़ावा दे, क्योंकि दवा कंपनियां अफीम की फसल को अच्छे दामों पर खरीदती है। इससे किसानों की अच्छी आय होगी। हुड्डा ने कहा कि इस पर उन्होंने कहा कि ये खेती युवाओं की सेहत के लिए अच्छी नहीं है और फिलहाल कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं है। किसानों की आय कैसे बढ़ेगी, इसके लिए कांग्रेस के पास सकारात्मक विजन है।
विज्ञापन


मुझे नहीं मिला कोई सरकारी न्योता
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी रोहतक आए, उनका स्वागत है और उम्मीद है कि वे रोहतक को बढ़िया सौगातें देकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने दीनबंधु सर छोटू राम की प्रतिमा का भी अनावरण करना है। सर छोटू राम किसानों के मसीहा थे, लेकिन उन्हें इस कार्यक्रम के लिए सरकार ने कोई न्योता नहीं दिया। 

इनेलो वफादार पार्टी नहीं
हुड्डा ने कहा कि इनेलो वफादार पार्टी नहीं है। जिसके साथ गठबंधन करती है कभी नहीं निभाती। हुड्डा के अनुसार पहले इनेलो ने भाजपा के साथ गठबंधन किया, वो नहीं चला। बसपा से भी पहले इनेलो गठबंधन कर चुकी है, वो भी नहीं चला था और अब भी नहीं चलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें