सुच्चा सिंह छोटेपुर का स्पेशल इंटरव्यू
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के पूर्व सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने नई सियासी पार्टी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। पंजाब दौरा खत्म करने के बाद उन्होंने अपने हिमायती आप के पूर्व सात जोनल कॉर्डिनेटरों के साथ बैठक की। जानकारी के मुताबिक बैठक में दूसरे पक्षों से तालमेल और बातचीत के लिए तीन मेंबरी कमेटी का गठन किया गया।
जिसमें अमृतसर के वरिंदर बाजवा, लुधियाना के जगजीत सिंह गिल और छोटेपुर केकरीबी हरदीप सिंह किंगरा को शामिल किया गया है। यह कमेटी नवजोत सिद्धू, परगट सिंह, बैंस ब्रदर्स, सांसद डॉ. धरमवीर गांधी व हरिंदर खालसा से बातचीत करेगी। जिसकेआधार पर नई सियासी पार्टी का खाका तैयार किया जाएगा। छोटेपुर टीम की कोशिश है कि अपनी अलग सियासी पार्टी बनाने के बजाय सभी लोगों को साथ लाया जाए।
उसके बाद मिल-जुल कर नई पार्टी बनाई जाए। जिसमें सभी फ्रंट और लोग शामिल हो जाएं। अगर इस पर सहमति नहीं बनी तो गठबंधन पर विचार किया जा सकता है। कमेटी से कहा गया है कि जल्द से जल्द सभी लोगों से बातचीत की जाए। ताकि अक्तूबर के पहले सप्ताह तक पार्टी का खाका तैयार कर उसका एलान कर दिया जाए।