फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: पंजाब में पराली प्रबंधन की मशीनें खरीदने में 140 करोड़ का घोटाला, केंद्र ने रोकी सब्सिडी

Wed, 15 Nov 2023 08:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार की ओर से कराए सर्वे में यह बात सामने आई है कि 11000 से ज्यादा मशीनें किसानों तक पहुंची ही नहीं और फर्जी बिल बनाकर सब्सिडी की राशि हड़प ली गई। केंद्र सरकार ने 140 करोड़ के घोटाले की सर्वे रिपोर्ट को देखते हुए अब अपने स्तर पर पंजाब में जांच शुरू कराई है।
विज्ञापन
parali
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार पराली से निपटने के लिए किसानों को मशीनरी मुहैया कराने में जुटी रही और कई जिलों में मशीनों की खरीद-फरोख्त के बिना ही 140 करोड़ रुपये की सब्सिडी का घोटाला हो गया।

विज्ञापन


हालांकि, राज्य सरकार की यह सर्वे रिपोर्ट 2021-22 व 2022-23 के दौरान पराली मशीनों पर जारी की गई सब्सिडी में गड़बड़ी से संबंधित है, लेकिन इतनी बड़ी राशि का हेरफेर उजागर होने के बाद, एक तरफ जहां सरकार ने अब जिलेवार जांच शुरू कर दी है, वहीं केंद्र सरकार ने भी इस साल पराली मशीनरी पर दी जाने वाली 350 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि रोककर अपनी जांच टीमें पंजाब में उतार दी हैं। इससे पहले केंद्र सरकार पराली मशीनरी पर सब्सिडी के एवज में 2018-19 से 2021-22 के दौरान 1178 करोड़ रुपये जारी कर चुकी है।

पंजाब सरकार की ओर से कराए सर्वे में यह बात सामने आई है कि 11000 से ज्यादा मशीनें किसानों तक पहुंची ही नहीं और फर्जी बिल बनाकर सब्सिडी की राशि हड़प ली गई। हाल ही में पंजाब सरकार को फाजिल्का और फरीदकोट में जांच के दौरान 1800 किसानों का पता चला, जिनके नाम पर पराली प्रबंधन मशीनरी की खरीद का रिकाॅर्ड तो था, लेकिन उनके खेतों और घरों में जांच अधिकारियों को मशीनें नहीं मिलीं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कुत्ते के काटने पर पीड़ित मुआवजे का हकदार, हर दांत के निशान पर मिलेंगे 10 हजार

केंद्र की 16 टीमें कर रहीं जांच
केंद्र सरकार ने 140 करोड़ के घोटाले की सर्वे रिपोर्ट को देखते हुए अब अपने स्तर पर पंजाब में जांच शुरू कराई है। केंद्रीय मंत्रालय की 16 टीमें अलग-अलग जिलों में किसानों के घरों में पहुंचकर मशीनरी की शिनाख्त कर रही हैं। खास बात यह है कि केंद्रीय टीमों ने इस जांच प्रक्रिया में पंजाब कृषि विभाग के अधिकारियों को अपने साथ शामिल नहीं किया है। टीमें सीधे गांव में पहुंचती हैं और संबंधित किसानों के घरों और खेतों में मशीनरी की पहचान कर रही हैं। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय टीमें 20 नवंबर को अपनी रिपोर्ट केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय को सौंपेंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय टीमें कर रहीं मुआयनाः संयुक्त निदेशक
पंजाब कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक जगदीश सिंह ने बताया कि केंद्रीय टीमें सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगी, जिसके बाद केंद्र पंजाब को इस साल के लिए सब्सिडी राशि जारी करेगा। केंद्रीय टीमें किसानों की ओर से पराली प्रबंधन के लिए खरीदी मशीनरी का मुआयना कर रही हैं। उनके विभाग की तरफ से भी अधिकारियों को जिलेवार जांच का काम सौंपा गया है ताकि पराली प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में भ्रष्टाचार न हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें