फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः खाकी कार्ड धारकों को एलपीजी कनेक्शन में मिल रही छूट, यहां से फॉर्म करें डाउनलोड

Tue, 04 Dec 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने खाकी कार्ड धारकों (ओपीएच) को तोहफा दिया है। अब इन कार्डधारकों को नए एलपीजी कनेक्शन पर 1600 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग अन्य प्राथमिक परिवारों को नए गैस कनेक्शन उपलब्ध करवा रहा है। यह योजना 26 जनवरी 2019 तक लागू रहेगी। ‘अन्य प्राथमिक परिवार’ (ओपीएच) जिनके पास खाकी राशन कार्ड हैं, उनके परिवार में पहले से किसी भी सदस्य के पास गैस कनेक्शन नहीं है और राशन कार्ड की मुखिया महिला है, वे स्कीम के पात्र हैं। 

विज्ञापन


उनके लिए 1600 रुपये (जो कि वर्तमान समय में एक सिलेंडर और एक रेगूलेटर की सुरक्षा राशि है) की वित्तीय सहायता सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी। बाकी लगभग 633 रुपये उपभोक्ता स्वयं वहन करेगा। वर्तमान समय में अतिरिक्त खर्चा जैसे सुरक्षा होज पाईप, ब्लू बुक, कनेक्शन लगाने का खर्च व प्रशासकीय खर्च इत्यादि हैं। इसमें चूल्हा व गैस की कीमत शामिल नहीं है। ये लाभार्थी को स्वयं वहन करना है। 

गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन फार्म संबंधित जिले में स्थित सभी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी), एलपीजी डीलर, खाद्य आपूर्ति विभाग की बेवसाइट  haryanafood.gov.in पर ऑनलाइन व जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कार्यालय, ‘राशन कार्ड तैयार करने वाले केंद्रों’ (आरसीपीसी) व उपायुक्त कार्यालयों में उपलब्ध हैं। आवेदनकर्ता अपना आवेदन फार्म सभी संबधित दस्तावेजों सहित नजदीकी गैस एजेंसी के पास जमा करवाकर रसीद प्राप्त कर सकता है। 26 जनवरी 2019 के बाद कोई आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें