फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैना चौटाला ने कहा- अभय के साथ कुछ नहीं बचा, दुष्यंत को मौका मिला तो बदल देगा तस्वीर

Tue, 04 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
नैना चौटाला व अन्य महिला कार्यकर्ता
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि अभय के साथ कुछ नहीं बचा है और इनेलो को छोड़कर सभी पदाधिकारी सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ आ रहे हैं। क्योंकि हर किसी को पता है कि अजय चौटाला व दुष्यंत चौटाला भी उस तरह ही जनता की आवाज उठाते हैं, जिस तरह से चौ. देवीलाल उठाते हैं। नैना चौटाला ने कहा कि इनेलो व अभय चौटाल पर अब ज्यादा बयानबाजी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जनता खुद ही सबकुछ साफ करती जा रही है। विधायक नैना चौटाला सोमवार को सोनीपत में जींद रैली का न्यौता देने पहुंची थी। 

विज्ञापन


सोनीपत में गीता भवन गुरुद्वारा रोड पर कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि सांसद दुष्यंत चौटाला को जिस उम्मीद के साथ लोकसभा में लोगों ने पहुंचाया था। उस उम्मीद पर वह खरा उतर रहे हैं और प्रदेश के लोगों की आवाज को संसद में उठा रहे हैं। इस कारण ही वह लोगों के सबसे चहेते नेता बने हुए हैं और इस समय हर कोई उनके साथ खड़ा हुआ है। दुष्यंत को मौका मिलता है तो वह प्रदेश की तस्वीर बदल देंगे। 

नैना चौटाला ने कहा कि जींद में होने वाली रैली के लिए महिलाओं को न्यौता देने आई हैं, जिससे यहां से ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं उस रैली में पहुंच सकें। उन्होंने कहा कि जींद की रैली को लेकर हर किसी में उत्साह है, क्योंकि वह रैली एक नया इतिहास रचने वाली है। वहां नया संगठन भी बनेगा और उस संगठन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी हर किसी को मिलेगी, जिससे संगठन की नीतियों को हर घर तक पहुंचाया जा सके। 
विज्ञापन


नैना चौटाला ने कहा कि उस संगठन में महिलाओं के लिए अहम जिम्मेदारी होगी। इनेलो की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष बबीता दहिया ने कहा कि जींद की रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं यहां से जाएंगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें