फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एसएमएस से लें पासपोर्ट की जानकारी

Thu, 09 Jan 2014 06:56 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आपको पासपोर्ट अलर्ट आपके स्मार्टफोन या किसी भी सामान्य फोन पर मिल सकता है।
विज्ञापन


पासपोर्ट सेवा केंद्र द्वारा शुरू की गई इस सेवा के माध्यम से आपको यह सारी जानकारी मिल सकेगी। इस सेवा को आप पासपोर्ट के ई पोर्टल के माध्यम से ले सकते हैं।

यह सेवा पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए हैं। इस सेवा के माध्यम से आप अपने पासोपोर्ट की पूरी जानकारी ले सकते हैं। आपको इस सेवा के माध्यम से नौ अलर्ट मिल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यदि आपको कोई इंक्वायरी करनी है तो एसएमएस सेवा में विकल्प है कि आप एसएमएस के माध्यम से जानकारी भी ले सकते हैं।

इसमें यह बात ध्यान रखने वाली होगी कि यह एक वैल्यू एडिड सर्विस है। इसके लिए दिए जाने वाले चार्र्ज एकदम अलग हैं।

इस सेवा में इनरोल करने के लिए आपको तीस रुपये फीस देनी होगी। चाहे आप यह राशि पासपोर्ट सेवा केंद्र में दें या फिर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करते वक्त दें।

ऐसे करें इनरोल
पासपोर्ट सेवा में इनरोल करने के लिए आपको दो स्टेप फालो करने होंगे।
1-आवेदन जमा करते वक्त एसएमएस सेवा का विकल्प चुनें।  2-इनरोलमेंट चार्ज कैश दे दें या फिर पासपोर्ट सेवा केंद्र में दें।
3-आप यदि आनलाइन इनरोलमेंट करते हैं तो आपको एसएमएस सेवा का विकल्प चुन सकते हैं।

यह आएंगे अलर्ट
1-एसएमएस सेवा के जरिए आपको आपके फार्म में होने वाली गड़बड़ी, पेनल्टी और शो काज नोटिस की जानकारी भी मिल सकती है।
2-पुलिस वेरीफिकेशन और पासपोर्ट प्रिंटिंग की जानकारी भी आपको इससे मिल सकेगी।

पासपोर्ट विभाग, चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी, राकेश अग्रवाल ने बताया कि एसएमएस अलर्ट का अच्छा रिस्पांस आ रहा है। इसके जरिए पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदक के फार्म में आने वाली जानकारी दी जाती है। इससे प्रोसेस करने में कम समय लगता है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें