फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की ओर से सुभाष चंद्रा ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन

Wed, 01 Jun 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
सरकार ने राज्यसभा के लिए सुभाष चंद्रा के नाम पर मुहर लगाई थी
विज्ञापन
भाजपा की ओर से सुभाष चंद्रा ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए चंडीगढ़ में नामांकन दाखिल कर दिया। सुभाष चंद्रा के साथ नामांकन के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और भाजपा के तमाम नेता मौजूद थे। हरियाणा सरकार ने राज्यसभा के लिए सुभाष चंद्रा के नाम पर मुहर लगाई थी। भाजपा के 20 विधायक सुभाष चंद्रा के नामांकन के लिए प्रस्तावक बने हैं। सुभाष चंद्रा एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन हैं। 
विज्ञापन

 
दरअसल इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास का नाम चर्चा में था। लेकिन बराला ने अखिलेश दास की अटकलों को ये कहते हुए लगभग खारिज कर दिया कि उन्होंने अखिलेश दास का नाम सिर्फ मीडिया में ही सुना है। आपको बता दें कि सोमवार को इनेलो और भाजपा की बैठक हुई थी जिसमें दोनों पार्टियों में किसी भी नाम पर सहमति नहीं बना पाई थी। भाजपा चाहती थी कि सुभाष चंद्रा उम्मीदवार बने। वहीं इनेलो को सुभाष चंद्रा के नाम पर गुरेज था जिसके चलते दोनों पार्टियों के बीच सहमती नहीं बन पाई थी। 
 
वहीं दूसरी सीट के लिए आर के आनंद ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया। इनेलो और कांग्रेस के विधायक आरके आनंद का समर्थन कर रहे हैं। दोनों दल के विधायक आनंद के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें