फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई ऑनलाइन और अब परीक्षा ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने आनन-फानन में ऑफलाइन परीक्षा के आदेश जारी कर छात्रों में हड़कंप मचा दिया। छात्र रातभर नहीं सो पाए। छात्रों ने साफ कहा कि जब पढ़ाई दो साल से ऑनलाइन हो रही है तो पीयू ऑफलाइन परीक्षाएं कैसे करवा सकती है। इस निर्णय को जल्द से जल्द वापस लिया जाए अन्यथा छात्र उचित कदम उठाएंगे। पीयू अपना फायदा न देखे, छात्रों के जीवन को ध्यान में रखे।
विज्ञापन

पीयू ने सोमवार की शाम आदेश जारी कर दिया कि विषम सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। स्नातक की परीक्षाएं 22 दिसंबर व परास्नातक की परीक्षाएं 27 दिसंबर से होंगी। जैसे ही यह जानकारी छात्रों को लगी तो उन्हें झटका लगा। छात्र नेताओं के नीचे की जमीन खिसक गई। क्योंकि उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया था कि वह कोशिश में लगे हैं कि परीक्षाएं ऑनलाइन हों पर उनका आश्वासन भी हवाई निकला। पूर्व में इन छात्रों की ओर से दिए गए ज्ञापन पर भी अधिकारियों ने कोई अमल नहीं किया।
कहां पर ठहरेंगे छात्र
विषम सेमेस्टर वाले छात्रों की परीक्षाएं होंगी तो छात्र कैंपस आएंगे। हजारों की संख्या में छात्र दूरस्थ स्थानों से यहां आएंगे। यहां उनके रुकने की व्यवस्था छात्रावासों में होगी या नहीं, यह अभी तक तय नहीं है। यदि छात्रों को रोका भी गया तो गिनती के छात्र ही रुक पाएंगे। क्योंकि एक रूम में अभी तक एक ही छात्र रोका जा रहा है। अब सवाल यह खड़ा होगा कि छात्र परीक्षा काल में कहां रुकेंगे। वह रुकने की व्यवस्था करेंगे या फिर परीक्षा की तैयारी। छात्र इसे लेकर परेशान हैं।
विज्ञापन

पीयू की आंतरिक परीक्षाएं ऑनलाइन
पंजाब यूनिवर्सिटी केज्यादातर विभाग अभी बंद हैं, इसलिए नवंबर केआखिरी हफ्ते में आयोजित होने वाली एमएसटी (मिड सेमेस्टर टेस्ट) परीक्षा ऑनलाइन ही होंगी। इसे लेकर कई विभागों ने विद्यार्थियों को नोटिस भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें