चंडीगढ़। पीयू ने चिकित्सा उपकरण उद्योग को 23-24 मई को होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रौद्योगिकी हस्तांतरण सम्मेलन स्मार्टमेड 2025 में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इस सम्मेलन में 58 स्वदेशी चिकित्सा उपकरण प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
चिकित्सा उपकरणों का यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हो रहा है। इसका आयोजन पीयू द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ, पंजाब विश्वविद्यालय में डीएसटी-प्रायोजित प्रौद्योगिकी सक्षम केंद्र और पंजाब राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सहयोग से किया जा रहा है। स्मार्टमेड 2025 चिकित्सा उपकरण निर्माताओं, स्टार्टअप, अस्पतालों, वितरकों, निवेशकों और उद्योग संघों को हस्तांतरण के लिए तैयार नवाचारों का पता लगाने, आविष्कारकों से सीधे जुड़ने, लाइसेंसिंग और सहयोग के बारे में सार्थक चर्चा शुरू करने का अवसर प्रदान करता है। इस आयोजन के लिए पंजीकरण निशुल्क है और हस्तांतरण के लिए उपलब्ध प्रौद्योगिकियों की सूची पंजीकरण फॉर्म में शामिल है। इच्छुक हितधारक पंजीकरण कर सकते हैं।