फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: छह सप्ताह के उद्यमिता मॉड्यूल कार्यक्रम का शुभारंभ

Tue, 20 May 2025 01:15 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट एवं एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर छह सप्ताह के उद्यमिता मॉड्यूल का शुभारंभ एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना के जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य रैंक अधिकारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम औद्योगिक प्रबंधन और उद्यमिता क्षमताओं में संरचित प्रशिक्षण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इस विशेष रूप से डिजाइन किए गए सर्टिफिकेट कोर्स के माध्यम से प्रतिभागियों को आवश्यक कौशल प्रदान किया जाएगा, जिससे वह स्वयं के व्यवसाय की शुरुआत कर सकें। स्टार्ट-अप चला सकें या उद्योग क्षेत्र में नेतृत्व की भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें