फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों ने गायन, मिमिक्री और कविता में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज में कॉमर्स सोसाइटी की ओर से एक दिवसीय व्यवसाय और उद्यमिता उत्सव कॉमर्सिया का आयोजन किया गया। उत्सव सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ। छात्रों को गायन, बीटबॉक्सिंग, मिमिक्री, कविता और जादू में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। मेहंदी कला, फेस पेंटिंग और केक बनाने जैसी सभी गतिविधियों ने प्रतिभागियों के रचनात्मक पहलू को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सुप्रीत सिंह का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. ज्योतिर्मय खत्री, डॉ. सारिका मेहंदरू और डॉ. श्रुति मरिया मौजूद थे। हाथ से बने क्रोकेट फूल, कस्टमाइज्ड शर्ट, मोमबत्तियां, आभूषण, खाद्य पदार्थ और सेल्फ-डेकोरेटिंग केक बनाने की कई स्टॉल कार्यक्रम का हिस्सा थीं। खेलों ने छात्रों को बांधे रखा, जिसमें विजेताओं को कपल मूवी टिकट, कैश कूपन, डायरी और पेन आदि जैसे रोमांचक पुरस्कार मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें