फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन प्रदर्शन कर रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन सथ के सदस्य मेस में खाने के दाम को लेकर वीसी दफ्तर के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। छात्रों का दूसरे दिन शनिवार को प्रदर्शन जारी रहा। छात्रों ने आरोप लगाया कि पीयू प्रशासन केवल आश्वासन देता है, कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चर्चा भी हुई लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। जब तक मांगें पूरी नहीं होती, उनका धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

जानकारी मिली है कि पीयू के प्रशासनिक अधिकारी भी 31 मार्च को छात्र संगठनों के साथ मेस के बढ़े मूल्यों को लेकर बैठक करने की योजना बना रहे हैं। इसमें सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। वहीं, मेस के बढ़े मूल्यों को लेकर छात्र संगठन एसएफएस भी सोमवार को वीसी दफ्तर का घेराव करने जा रहा है। छात्रों का कहना है कि मेस में खाने के मूल्यों में 30 प्रतिशत बढ़ोतरी वापस ली जाए। वहीं, रविवार को होने जा रही सीनेट बैठक में छात्रों की ओर से सीनेट प्रतिनिधि इस मुद्दे को उठा सकते हैं। छात्रों का कहना कि वे प्रति प्लेट बढ़े 10 रुपये दाम को वहन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें