फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में गलत दाखिले के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के यूबीएस विभाग में गलत दाखिले के विरोध में छात्रों ने नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि एक अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने बेटे का दाखिला करवाया है। छात्रों ने अधिकारियों को ज्ञापन देकर जांच की मांग की। जांच होने के आश्वासन के बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

एसएफएस, पीएसयू ललकार, एएसए आदि छात्र संगठनों ने पीयू के यूबीएस विभाग के बाहर प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि अपने बेटे को दाखिला दिलाने वाले अफसरों को बर्खास्त किया जाए। साथ ही इस पूरे मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। प्रदर्शन के दौरान शिक्षक बाहर आए व छात्रों को शांत किया। एक शिक्षक ने विद्यार्थियों को डीयूआई से मिलाया। वहां छात्रों ने अपनी बात रखी। उन्होंने जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें