पुटा चुनाव में दोनों ग्रुपों में खींचतान चरम पर है। वेब संवाद के लिए खालिद-सिद्धू ग्रुप ने मृत्युंजय-नौरा ग्रुप का एक घंटे तक इंतजार किया, लेकिन ग्रुप ने समय नहीं कहकर इसे नकार दिया। साथ ही कहा कि प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखेंगे। खालिद-सिद्धू ग्रुप ने रविवार को अपराह्न तीन से चार बजे के मध्य मृत्युंजय-नौरा ग्रुप को कॉल की थी कि वह वेब संवाद में हिस्सा लें और शिक्षकों के मुद्दों पर बात करें।
खादिल-सिद्धू ग्रुप बोला- लेखा-जोखा व कार्यों का जवाब देने के डर से नहीं आए
खालिद-सिद्धू ग्रुप का कहना है कि उन्होंने निर्धारित समय तक मृत्युंजय ग्रुप का इंतजार किया, लेकिन वह नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि वह शिक्षकों के मुद्दे पर खुलकर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि यदि सामने आएंगे तो पूर्व के कार्यकालों का लेखा-जोखा व कार्यों के बारे में पूछा जाएगा और वह इसका जवाब नहीं दे पाएंगे।
आरोपों पर मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने ऐसे दिया जवाब
इस आरोप का जवाब देते हुए मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने कहा है कि वेब संवाद का समय हमारे से पूछकर तय नहीं किया गया। जब मन चाहे कुछ भी निर्णय ले लेते हैं, हमारे पास इसके लिए समय नहीं है। 3 से 4 बजे के मध्य महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त थे। घोषणा पत्र बनाकर प्रेसवार्ता करेंगे और शिक्षकों को अवगत कराएंगे।