फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्रों को दोपहर तक हॉस्टल में किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान हॉस्टल वार्डन ने छात्रों को हॉस्टल में बंद कर दिया। वार्डन ने हॉस्टल को ताला लगाकर दोपहर तक बंद कर रखा। छात्रों ने शिकायत की कि उनका ब्रेकफास्ट भी नहीं हो सका। दोपहर 12 बजे के बाद वार्डन से बातचीत के बाद छात्रों को लंच के लिए मेस जाने दिया गया। सुबह के समय ब्रेकफास्ट नहीं मिलने से उनमें डर था कि आज पूरा दिन उन्हें खाना मिलेगा या नहीं।
विज्ञापन

ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 5, 2 और 7 के छात्रों ने बताया कि वार्डन ने हॉस्टल में बंद कर गेट पर ताला लगा दिया है। इससे वे ब्रेकफास्ट करने के लिए नहीं जा सके। जब से कोरोना को लेकर पीयू बंद हुआ है, तब से लड़कों को हॉस्टल नंबर-6 की मेस में खाना मिल रहा है क्योंकि एक हॉस्टल में मुश्किल से 30 से 40 छात्र रह रहे हैं। इनमें भी दूर-दराज के राज्यों के छात्रों की संख्या ज्यादा है। दोपहर 12 बजे के बाद छात्रों ने लंच के लिए वॉर्डन से बात कर हॉस्टल के ताले खुलवाए। छात्रों ने बताया कि रविवार को पीयू में पुलिस भी मुस्तैद थी ताकि कोई हॉस्टल से बाहर नहीं निकले। बाहर के लोगों की पीयू में जाने पर भी रोक थी। अगर बाहर से कोई पीयू में प्रवेश करता पाया जाता है तो प्रशासन की ओर से उस पर एक हजार रुपये फाइन का आदेश था।
छात्रों की सुरक्षा के लिए लगाया हॉस्टल पर ताला
ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 5 के वॉर्डन डॉ. प्रवीन ने बताया कि पीयू में रविवार को सभी हॉस्टल पर ताला लगाया गया था। यह कदम छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया। क्योंकि पीयू में बाहर के लोग भी हॉस्टल में आ जाते हैं। हॉस्टल गेट पर गार्ड के पास एंट्री करने के बाद स्टूडेंट्स को लंच और डिनर के लिए मेस में जाने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें