चंडीगढ़। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को सेंट्रलाइज्ड कोर्स की मेरिल लिस्ट ऑनलाइन डीएचई की वेबसाइट पर अपलोड की। जिन विद्यार्थियों को दाखिला प्रक्रिया में चयन हुआ है, उनकी कॉलेज के नाम के साथ ऑनलाइन सूची में जानकारी दी गई है। कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म रविवार कोे विद्यार्थी डीएचई की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विभाग की वेबसाइट पर उपल्बध जानकारी के अनुसार अगर विद्यार्थी की ओर से दस्तावेज में कोई गलती हुई है तो वह उसे 31 अगस्त तक सुबह 11 बजे तक सही करवा सकते हैं। इन विद्यार्थियों को दस्तावेज सही करने के बाद दूसरे राउंड 4 सितंबर को जारी सूची में कॉलेज अलॉट किया जाएगा। अगर विद्यार्थी की तरफ से दाखिले संबंधि कोई गलत जानकारी दी जाती है तो कॉलेज उसका दाखिला रद्द कर सकता है।