फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में छात्र संगठनों ने यूजी दाखिले के साथ शुरू की कैंपेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दाखिले की शुरुआत के साथ छात्र संगठनों ने विद्यार्थियों के साथ अपने संबंध बनाना शुरू कर दिए हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को दाखिला परीक्षाओं की शुरुआत करवाई गई। पहले दिन चंडीगढ़ के 12 परीक्षा केंद्रों पर छात्र संगठनों की टीमें गईं। सुबह 9 बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक परीक्षाओं के बीच होने वाले ब्रेक में प्रतिभागियों के साथ चर्चा की और उनसे संपर्क साधा।
विज्ञापन

छात्र संगठनों ने बताया कि हर साल दाखिला प्रक्रिया से छात्र संघ चुनावों को लेकर कैंपेनिग शुरू कर दी जाती है। चूंकि शनिवार को पीयू सीईटी यूजी से दाखिला प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है तो छात्र संगठनों ने भी नए आने वाले छात्रों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को संगठनों की ओर से अपने पोस्टर बांटे गए। प्रतिभागियों को दाखिले, काउंसलिंग और भविष्य में हॉस्टल में उनकी मदद के लिए अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के नंबर साझा किए। प्रतिभागियों से उनके मोबाइल नंबर लिए गए जिससे उन्हें अपडेट करवाया जाए। प्रतिभागियों को पंजाब यूनिवर्सिटी के कल्चर, इतिहास और यहां की स्टूडेंट लाइफ के बारे में छात्रों ने जानकारी दी।
कोट्स :
हर समय छात्रों के लिए मदद के लिए उपलब्ध रहेगी टीम
सोई के छात्र नेता और छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष चेतन चौधरी ने बताया कि दाखिले के साथ ही सभी संगठन छात्र संघ चुनाव के लिए विद्यार्थियों के साथ संपर्क साधना शुरू कर देते हैं। यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने वाले नए छात्रों के साथ संबंध बनाने का यह सबसे सही समय होता है। सोई ने भी शनिवार को पहले पेपर के साथ अपनी पूरी टीम के साथ काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर जाकर प्रतिभागियों को बताया पीयू का कल्चर
एनएसयूआई के छात्र नेता और छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल ने बताया कि पीयू की ओर से सरकारी स्कूलों में सीईटी यूजी का केंद्र बनाया गया था। एनएसयूआई की पूरी टीम केंद्रों पर गई और प्रतिभागियों को पीयू के कल्चर और इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को आगामी दाखिले में कोई परेशानी नहीं हो इसलिए छात्रों ने अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए और संपर्क बनाए।
दाखिला प्रक्रिया में प्रतिभागियों की मदद के लिए बनाई टीम
पीयू एबीवीपी के अध्यक्ष अमित पूनियां ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया में छात्रों की मदद के लिए अलग से टीम बनाई गई है। पहली प्रवेश परीक्षा के दौरान शनिवार को मौके पर कार्यकर्ताओं ने छात्रों को पोस्टर दिए। पोस्टर में दाखिले संबंधी परेशानी को लेकर हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करवाए गए थे। छात्र नेताओं ने निजी तौर पर प्रतिभागियों से वार्तालाप किया और संबंध बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें