फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने 4 बच्चों को डंडों से पीटा, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

Thu, 26 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्कूली छात्र - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर 27 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल द्वारा बच्चों की पिटाई करने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। नाराज परिजनों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को स्कूल में बुला लिया हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कोई लिखित शिकायत पुलिस में नही दी गई।
विज्ञापन


एक अभिभावक ने बताया कि उनका बेटा स्कूल में 12 वीं क्लास में पढ़ता है। मंगलवार को उसके बेटे और तीन  अन्य छात्रों को प्रिंसिपल ने डंडों से बेरहमी से पीटा। इससे बच्चों की पीठ पर नीले निशान पड़ गए। जब बच्चा स्कूल से वापस लौटा तो बिना कुछ खाये पीए अपने कमरे में लेटा रहा। बहुत पूछने पर उसने शर्ट उतार कर चोट के निशान दिखाए। परिजनों का आरोप है कि प्रिंसिपल ने बच्चों को सिर्फ इसलिए पीटा क्योंकि वे खाली पीरियड में अपनी क्लास में बैठे हुए थे।

बुधवार सुबह परिजन स्कूल मेें पुलिस को लेकर पहुंच गए। जिसके बाद स्कूल के सभी टीचर परिजनों को समझाने में लग गए। काफी देर तक स्कूल में परिजनों का हंगामा चलता रहा। बाद में टीचरों के समझाने पर परिजनों ने अपनी शिकायत वापस ले ली व दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें