फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: आज आधी रात से शुरू होगी बिजली कर्मचारियों की पूर्ण हड़ताल, उपभोक्ता हो सकते हैं परेशान

Mon, 11 Oct 2021 09:41 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में अगर बिजली खराब हुई तो लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसकी वजह कर्मचारियों की हड़ताल है। सोमवार रात 12 बजे से कर्मचारी हड़़ताल पर रहेंगे। इसके बाद कर्मचारी 12 अक्तूबर को सेक्टर- 17 में बिजली कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर की बिजली चले जाने या फाल्ट होने पर आपको परेशान होना पड़ेगा। बिजली ठीक कराने के लिए हड़ताल समाप्त होने का इंतजार करना पड़ेगा। विभाग के ट्रांसफार्मर या किसी भी प्रकार की बिजली की खराबी बिजली कर्मचारी ठीक नहीं करेंगे। बिजली कर्मचारी सोमवार आधी रात से सभी शिफ्टों में हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताली कर्मचारी 12 अक्तूबर को सेक्टर- 17 में बिजली कार्यालय के बाहर रोष रैली करेंगे।

विज्ञापन


यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों द्वारा बिजली कर्मचारियों की मांगों को मानने से इंकार कर दिया है। इसलिए हड़ताल निश्चित है। बिजली कर्मचारियों की 12 अक्तूबर को होने वाली 24 घंटे की हड़ताल 11 अक्तूबर रात 12 बजे से शुरू होकर 12 अक्तूबर रात 12 बजे तक चलेगी।

यूटी पावरमेन यूनियन के प्रधान ध्यान सिंह, महासचिव गोपाल दत्त जोशी, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह, पान सिंह, कश्मीर सिंह आदि पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने बिजली विभाग के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के बाद से ही कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करनी शुरू कर दी थी। अब पदोन्नति और सामान की खरीदारी समेत ठेके के कर्मचारियों की एक्सटेंशन भी बंद करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह हैं मांगें

  • विभाग में खाली पड़े पदोन्नति की पदों को जल्द भरा जाए
  • ठेके के कर्मियों को पक्का कर किया जाए
  • जब तक कर्मचारी पक्के न हों, बराबर काम, बराबर वेतन लागू किया जाए
  • विभाग में ट्रांसफॉर्मर, केबल व एचटी तथा एलटी मीटरों समेत सभी जरूरी सामान का प्रबंध सही से हो
  • वेतन विसंगति दूर करने व सेवानिवृत्त समेत सभी कर्मचारियों को समयबद्ध प्रमोशनल स्केल दिया जाए
  • पांच प्रतिशत सीलिंग खत्म कर मृतक कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दी जाए
  • बिजली कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित कर मृतक कर्मियों के आश्रितों 50 लाख मुआवजा मिले
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें