फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बैंक जाने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें, नहीं तो परेशानी होगी

Fri, 29 Jul 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : demo
विज्ञापन
अगर आप आज किसी काम को निपटाने के लिए बैंक जाने की सोच रहे हैं तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। केंद्र सरकार के जन विरोधी सुधारों के विरुद्ध बैंक अधिकारी और कर्मचारी मिलकर एक दिन की हड़ताल पर हैं। शुक्रवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहेंगे। जबकि रविवार को छुट्टी रहेगी। ऐसे में सोमवार को ही काम हो पाएगा।
विज्ञापन


यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 29 जुलाई को हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में कर्मचारी ही नहीं, अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इसके चलते कई बैंकों में ताले तक नहीं खुल पाएंगे। हड़ताल के संबंध में बुधवार को भिवानी स्टैंड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में विभिन्न सरकारी बैंकों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें प्रतिनिधियों ने बैंक बंद करने का फैसला लिया।

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा बैंक कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ने की। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हो रही हड़ताल में बैंकों से जुड़ी सभी नौ यूनियन शामिल हैं। इसलिए बैंकों में लेनदेन सहित 100 प्रतिशत कामकाज ठप रहेगा। हालांकि, 30 जुलाई को बैंक जरूर खुलेंगे। लेकिन हड़ताल के अगले दिन खुलने से बैंकों में कामकाज का दबाव अधिक होने से ग्राहकों को काम कराने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले की सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी शुक्रवार को एसबीआई की मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर हड़ताल
-बैंकों का निजीकरण न करे केंद्र सरकार
-सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में निजी पूंजी को न बढ़ाए
-बैंकिंग सेक्टर में सीधे विदेशी निवेश को प्रोत्साहित न करे
-पूंजीपति घरानों को बैंक खोलने का लाइसेंस न दे
-सहकारी बैंकों को कमजोर न करे
-बैंकों का परस्पर विलय नहीं करे
-कृषि ऋणों को प्रोत्साहित करे और बढ़ाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें