फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abohar News: अबोहर में कुत्तों का आतंक, दो साल के बच्चे को नोचा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Mon, 17 Apr 2023 06:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अबोहर में पिछले कुछ समय से लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। इनकी बढ़ती संख्या शहरवासियों के लिए सिरदर्दी बन रही है। इसी के चलते स्थानीय गुरु कृपा कॉलोनी में घर के बाहर खड़े एक दो वर्षीय बच्चे को लावारिस कुत्ते ने नोच लिया। मोहल्ला वासियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुत्ते से बच्चे को छुड़ाया और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरु कृपा कॉलोनी निवासी दो वर्षीय खुशदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह रविवार रात अपने घर के बाहर खड़ा था। उसके पास ही कुछ पड़ोसी भी आपस में बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ता आया और बच्चे को उठाकर काफी दूर तक घसीटते ले गया और उसे बुरी तरह नोच लिया। आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। घायल बच्चे को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें