फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सीएलयू मामले में एकल बेंच के फैसले पर रोक

Mon, 25 Jan 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो की ओर से पूर्व विधायकों के खिलाफ लोकायुक्त के पास की रिश्वतखोरी की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज करने के आदेश को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की एकल बेंच की ओर से रद्द करने के फैसले पर डिवीजन बेंच ने सरकार की अपील पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


इससे पहले एक विधायक के खिलाफ अपील की थी और डिवीजन बेंच ने एकल बेंच के फैसले पर रोक लगा दी थी। अब अन्य चार विधायकों के खिलाफ भी सरकार ने याचिका दायर की है।

इसी मामले में सोमवार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने एकल बेंच के फैसले पर रोक लगाते हुए पूर्व विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। अब इन चार विधायकों के खिलाफ भी एफआईआर का रास्ता साफ हो गया है। मामले की सुनवाई एक फरवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें