फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनाव आचार संहिता से पहले जेबीटी टीचर्स को स्टेशन होंगे अलाॅट

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार 2024 के अंत तक प्रदेश के स्कूलों में दोहरी डेस्क सुविधा मुहैया कराएगी : कंवर पाल
विज्ञापन

चंडीगढ़। लोकसभा चुनावों से पहले लगने वाली आचार संहिता से पहले ही प्रदेश के जेबीटी (जूनियर बेसिक ट्रेनिंग) टीचर्स को तबादले के लिए स्टेशन अलाॅट किए जाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने यहां चंडीगढ़ में हुई समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। गौर हो कि इसके लिए शिक्षा विभाग तमाम प्रक्रिया कर चुका है और केवल शिक्षकों को स्टेशन अलॉट होने हैं, लेकिन दो माह से यह मामला लंबित पड़ा है।
विज्ञापन

हरियाणा निवास पर हुई बैठक में यह समीक्षा की गई। कंवर पाल ने आगामी शैक्षणिक सत्र के दौरान शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक रिक्तियों को भरने के भी निर्देश दिए। कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार 2024 के अंत तक सभी सरकारी स्कूलों में दोहरी डेस्क की आवश्यकता को पूरा कराएगी। सरकारी स्कूलों की छह मूलभूत सुविधाएं हैं जैसे कि पीने का पानी, शौचालय, ड्यूल डेस्क, चारदीवारी, स्कूलों तक पहुंचने के लिए पक्की सड़कें हैं। बैठक के बाद मंत्री ने कई यूनियनों जैसे कंप्यूटर लैब अटेंडेंट, कर्मचारी संघ और समायोजित अध्यापक संघ आदि से भी मुलाकात की। इस मौके पर यूनियन पदाधिकारियों ने अपनी मांगें रखी। मंत्री ने उनकी वैध मांगों और दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया। बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, प्रारंभिक शिक्षा स्कूल विभाग के महानिदेशक रिप्पुदमन सिंह ढिल्लो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें