फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रधान ने शुरू करवाई धान की खरीद

Thu, 02 Oct 2014 10:34 PM IST
फिरोजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वीरवार को भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने धान की खरीद शुरू करवाई। धान खरीद के लिए जिलेभर में लगभग 129 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। नौ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कमल शर्मा ने कहा कि खरीद केंद्रों में किसानों को बिजली और पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी। खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि जैसे ही किसान का धान मंडी में आए उसे खरीदा जाए। किसानों से अपील की गई कि वे सूखा धान मंडी में लेकर आए।


डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने कहा कि जिलेभर में धान खरीद के लिए 129 केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां बिजली और पानी का पूरा प्रबंध है। उन्होंने किसानों से कहा कि शाम सात बजे के बाद और सुबह दस बजे से पहले खेतों में कंबाइन न चलाए। इसके अलावा विभिन्न खरीद एजेंसियों को धान की खरीद का लक्ष्य निश्चित किया है।
विज्ञापन



जैसे पनग्रेन 25 फीसदी, मार्कफेड 22 फीसदी, पनसप 23 फीसदी, वेयर हाउस नौ फीसदी, पंजाब एग्रो 11 फीसदी व एफसीआई दस फीसदी धान की खरीद करेगी। डीसी ने कहा कि खरीद मंडियों में बिजली और पानी का पूरा प्रबंध है ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इस मौके पर सभी खरीद एजेंसियों के अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें