फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी ने इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान का शुभारंभ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी द्वारा मंगलवार को इंटेंसिफाइड आईईसी अभियान का शुभारंभ यूटी गेस्ट हाउस सेक्टर 6 में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सचिव की पत्नी रचना वर्मा और विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य सचिव अजय चगती उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा लाल गुब्बारे उड़ाकर किया गया। यह इस आशा और संकल्प का प्रतीक है कि चंडीगढ़ के प्रत्येक निवासी में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी और शहर को एचआईवी-मुक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में एलजीबीटीक्यू समुदाय के सदस्यों ने रंगारंग एचआईवी/एड्स जागरूकता वॉक का आयोजन किया। ये इस अभियान के राजदूत के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. सद्भावना पंडित ने बताया कि यह दो माह तक चलने वाला गहन अभियान शहर के कोने-कोने तक पहुंचेगा, जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स और यौन संचारित रोगों (एसटीआई) के बारे में सही जानकारी देना, संक्रमण की रोकथाम और उपचार को बढ़ावा देना तथा सामाजिक कलंक को कम करना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभियान के मुख्य उद्देश्य एचआईवी के संचरण के मार्गों के बारे में जागरूकता फैलाना, एचआईवी और एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम 2017 की जानकारी देकर संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव और कलंक को समाप्त करना, गर्भवती महिलाओं/एएनसी (एंटिनेटल क्लिनिक) आने वाली महिलाओं में एचआईवी और सिफलिस के प्रति जागरूकता बढ़ाना, एचआईवी टेस्टिंग, कंडोम, एसटीआई सेवाओं तथा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) के अंतर्गत अन्य सेवाओं जैसे कि राष्ट्रीय एड्स टोल-फ्री हेल्पलाइन 1097 के उपयोग को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें