हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित प्राध्यापक हिंदी पदों की परीक्षा के लिए पंचकूला में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए उड़नदस्ते का गठन और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। परीक्षा नौ अगस्त सुबह 11 से 12:15 बजे तक होगी। पंचकूला में इस परीक्षा के लिए छह केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला ममता शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उडनदस्ता गठित किया गया है। पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि वे सभी परीक्षा केंद्रों में पुलिस बल महिला कांस्टेबल सहित तैनात करेंगे। यह सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों के साथ सुरक्षाकर्मी वॉकी-टॉकी समेत लगाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू करवाने और सभी परीक्षा केंद्रों और जिला खजाना कार्यालय में भी व्यापक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करेंगे।
यह हैं परीक्षा केंद्र
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1 पंचकूला
सेक्टर सात स्थित डीसी मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर आठ
चमनलाल डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सेक्टर-11
राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-14
भवन विद्यालय सेक्टर-15 पंचकूला।