23 मार्च को पंजाब में शहीदी मेला मनाया जाना है। पंजाब के इसे मेले को लेकर यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे की तरफ से बड़ी तैयारी की गई है। रेल डिवीजन फिरोजपुर ने हुसैनीवाला बार्डर पर 23 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय शहीदी मेले के लिए 12 ट्रेनें (अप-डाउन) चलाई है।
रेल डिवीजन फिरोजपुर के डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन से सुबह नौ बजे पहली ट्रेन हुसैनीवाला बार्डर के लिए रवाना होगी। इसी तरह सुबह साढ़े दस बजे, 11.55 बजे, 12.00 बजे, 13.50 बजे, 15.20 बजे और 17.00 बजे ट्रेन हुसैनीवाला बार्डर के लिए चलेगी।
जबकि हुसैनीवाला बार्डर से पहली ट्रेन सुबह 09.40 बजे फिरोजपुर छावनी के लिए रवाना होगी। इसी तरह हुसैनीवाला बार्डर से सुबह 11.10 बजे, 12.55 बजे, 14.35 बजे, 16.20 बजे व 18.00 बजे फिरोजपुर छावनी के लिए रवाना होगी।