फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में उमड़ेगा जनसैलाब, प्रशासन ने की ऐसी तैयारी

Thu, 23 Mar 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
मेले का जायज़ा लेते अधिकारी
विज्ञापन
गुरुवार को मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय शहीदी मेले को लेकर खास तैयारी की गई है। मेले में भारी जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है, इसके लिए इंतजाम भी किए गए हैं।  शहीदी मेले के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक फिरोजपुर छावनी और शहर के बस अड्डे से पंद्रह पंद्रह मिनट बाद हुसैनीवाला के लिए बसें चलेंगी। 
विज्ञापन


इसके साथ रेल प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएंगी। यहां पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे। इस मामले में हुसैनीवाला में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर पर स्थित शहीदी स्मारक पर 23 मार्च को आयोजित शहीदी दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह में वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि पर फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे। डीसी ने शहीदी स्मारक स्थल पर शहीदी मेले के लिए किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें