फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी धामों की यात्रा करनी है...तो बुकिंग कराएं

Fri, 27 Mar 2015 02:26 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी की शिक्षाओं को स्टूडेंट्स के दिल में उतारने के लिए रेलवे नई पहल करने जा रहा है। इसके तहत गुजरात स्थित विभिन्न गांधी स्थलों के दर्शन के लिए रेलवे स्पेशल महात्मा गांधी सर्किट ट्रेन चलाएगा और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) स्टूडेंट्स के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन


यह स्पेशल ट्रेन चंडीगढ़ से 9 अप्रैल को रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों केअनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर वेकेशन में स्टूडेंट्स को गांधी स्थली की सैर कराने की इच्छा जताई थी। इसलिए यह योजना बनाई गई।

ये होंगे डेस्टिनेशन
यह स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद, राजकोट, पोरबंदर, भावनगर और सूरत का भ्रमण कराएगी। ट्रेन सबसे पहले अहमदाबाद पहुंचेगी। यहां स्टूडेंट्स को गांधी स्मारक संग्रहालय, साबरमती आश्रम और कोछर्ब आश्रम दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद करबा गांधी नो डिलो, अल्फ्रेड हाई स्कूल और वॉटसन म्यूजियम देखने का भी मौका दिया जाएगा। फिर कीर्ति मंदिर म्यूजियम, श्यामल दास कॉलेज, नीलम बाग पैलेस, बास्टन म्यूजियम, स्वराज आश्रम, डांडी म्यूजियम दिखाया जाएगा।

रहना-खाना और टूर पैकेज में ही शामिल
स्टेशन से पर्यटन स्थलों तक ले जाने की व्यवस्था भी आईआरसीटीसी ही करेगी। इसकेअलावा रात को रुकने, खाने-पीने की सभी सुविधाएं इसी पैकेज में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग

टाइम शेड्यूल
9 अप्रैल की सुबह चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी ट्रेन (अभी समय तय नहीं है)
17 अप्रैल को वापस चंडीगढ़ पहुंचेगी
बोर्डिंग प्वाइंट्स: चंडीगढ़, अंबाला, पानीपत, दिल्ली कैंट, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, कानपुर, जयपुर।

टूर पैकेज
समय : 8 रात 9 दिन
किराया प्रति स्टूडेंट : 7,425 रुपये
ट्रेन में कोच की संख्या : 09 (स्लीपर)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें