फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटारी बॉर्डर पर न्यू ईयर स्पेशल सेलिब्रेशन, शेड्यूल देखें और प्लान बनाएं

Wed, 28 Dec 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
अटारी बार्डर पर स्पेशल सेलिब्रेशन
विज्ञापन
नए साल पर अटारी बार्डर पर स्पेशल सेलिब्रेशन किया जाएगा। इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। अटारी बार्डर पर 110 मीटर का तिरंगा लहराएगा। इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने सोमवार को की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अटारी बार्डर पर 4.5 करोड़ रुपये के खर्च से 110 मीटर लंबे तिरंगे को दिसंबर के बाद लहराने की तैयारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर बीएसएफ ने पहले प्रोजेक्ट अनूमति देने से मना कर दिया था लेकिन हिम्मत नहीं हारी और अपने प्रोजेक्ट को सेंटर के पास ले गए।

उन्होंने बताया कि मेरे विभाग ने प्रोजेक्ट के टेंडर किए थे और काम शुरू करवाया। जोशी ने कहा कि बॉर्डर जहाँ दुनिया भर से लोग झंडे की रस्म देखने के लिए आते है वहा से कुछ दूरी पर 110 मीटर की ऊंचाई का तिरंगा झंडा लहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सभी पुख्ता इंतजाम होंगे

अटारी बार्डर पर स्पेशल सेलिब्रेशन
7150 मीटर की दूरी पर दोनों देशों भारत और पाकिस्तान की हदबंदी देखते हुए हमने ऐसे प्लान किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कोई आपत्ति न हो। उन्होंने कहा कि टूरिज्म विभाग के कार्यालय की पार्किंग की अच्छी व्यवस्था है।

यहां तिरंगा देखने आने वालों की 1000 को पार्किंग करने का विकल्प है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देखने वालों के बैठने के लिए 25000 लोगों की व्यवस्था है। यहां गैलरी के नीचे प्रदर्शनी सेंटर बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां पर रात के समय ठहरने के लिए होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन का प्रबंध है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले माह में ऊंचा तिरंगा देश को समर्पित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें