फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के खिलाफ मायावती के बयान पर भड़के BJP के दिग्गज नेता

Wed, 28 Dec 2016 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोटबंदी और कालेधन पर बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर बीजेपी के दिग्गज नेता भड़क गए और उन्होंने बड़ी बात कह दी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को कालेधन पर प्रवचन करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बसपा के एक बैंक खाते में 104 करोड़ और पार्टी सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के बैंक खाते में 1.43 करोड़ रुपये जमा होने की बात सामने आई है। ऐसे में मायावती का संसद में नोटबंदी के खिलाफ बोलना उचित नहीं है।

शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को मुकेरियां में अनुसूचित जाति से संबंधित एक रैली को संबोधित किया। इससे पहले जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि संसद के अंदर और बाहर नोटबंदी का बहुजन समाज पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और लालू प्रसाद की आरजेडी की ओर से विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी देश को कांग्रेस और कालेधन से मुक्त करके ही रहेंगे और इसमें देश की जनता उनका साथ दे रही है। जनता ने इसका परिणाम चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि विरोधियों ने चुनाव में नोटबंदी को मुख्य मुद्दा बनाया था, लेकिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में नगर निगम के चुनाव में पार्टी की जीत हुई।
विज्ञापन

शाहनवाज बोले, भाजपा किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है

शहनवाज हुसैन
शाहनवाज ने कहा कि भाजपा किसी पार्टी के खिलाफ नहीं है। टैक्स चुरा कर जिन लोगों ने कालाधन इकट्ठा किया है, हम उसके खिलाफ हैं। कालेधन के जिन खातों का पता चल रहा है, उन पर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बक्शा नहीं जाएगा। राजनीतिक दलों को मिलने वाले चुनाव फंड को कैशलेस करने पर हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री देश को कैशलेस करने जा रहे हैं और भाजपा इसमें पहल करने को तैयार है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में कालेधन के प्रयोग को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी। इस बारे में प्रधानमंत्री अर्थशास्त्रियों से जल्द ही बैठक करने वाले हैं। पंजाब में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा गठबंधन तीसरी बार भी सरकार बनाएगी। हुसैन ने कहा कि भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला के नेतृत्व में पार्टी का विकास हुआ है।

आम आदमी पार्टी पर बरसे शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि खुद को ईमानदारी बताने वाली आम आदमी पार्टी पर विधानसभा चुनाव के लिए पैसे लेकर टिकटें बेचने के आरोप लग रहे हैं। उनकी कार्यप्रणाली से अन्ना हजारे भी चिंतित हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप को समझ जाना चाहिए कि दिल्ली पंजाब से दूर नहीं है। आप ने दिल्ली में जो वादे लोगों से किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। आप की कथनी और करनी में अंतर है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें