फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 आईपीएस और 7 एचपीएस बदले, 11 जिलों के एसपी का तबादला

Fri, 22 Oct 2021 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पुलिस विभाग में सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। कई अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर, तबादले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। शुक्रवार शाम 26 आईपीएस और 7 एचपीएस अधिकारी बदल दिए गए। इनके नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। 11 जिलों के एसपी का भी तबादला किया गया है।

विज्ञापन


आईपीएस कला रामचंद्रन परिवहन विभाग के प्रधान सचिव के साथ एडीजीपी मुख्यालय स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का जिम्मा भी संभालेंगी। अंबाला की आईजी भारती अरोड़ा को आईजी मुख्यालय, महिला सुरक्षा का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। शिव चरण को डीआईजी, एसवीबी हिसार लगाया है। कीरतपाल सिंह डीआईजी, राज्य अपराध शाखा मुख्यालय का जिम्मा संभालेंगे। अंबाला के एसपी हामिद अख्तर को एसपी मुख्यालय राज्य अपराध शाखा के साथ एआईजी, कल्याण का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

राहुल शर्मा एसपी रोहतक की जगह एसपी सोनीपत व राजेश दुग्गल एसपी झज्जर की जगह अब एसपी पलवल होंगे। राजेंद्र मीणा को एसपी ट्रैफिक करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। अभिषेक जोरवल एसपी रेवाड़ी की जगह अब एसपी मुख्यालय एसवीबी, दीपक गहलावत एसपी पलवल के स्थान पर एसपी चरखी दादरी, जशनदीप रंधावा एसपी सोनीपत को एसपी अंबाला लगाया है।
विज्ञापन


सुनील कुमार को कमांडेंट चतुर्थ बटालियन एचएपी मधुबन, हिमांशु गर्ग एसपी कुरुक्षेत्र के बजाय एसपी मुख्यालय एसवीबी, वासीम अकरम एसपी जींद की जगह एसपी झज्जर, राजेश कुमार एसपी फतेहाबाद को एसपी रेवाड़ी, नरेंद्र बिजराणिया एसपी नूंह को एसपी जींद का जिम्मा सौंपा है। उदय सिंह मीणा एसपी रोहतक होंगे। मकसूद अहमद को कमांडेंट चतुर्थ बटालियन आईआरबी मानेसर लगाया गया है। वरुण सिंगला एसपी नूंह होंगे।

यह भी पढ़ें : हिसार: चलती बस में कंडक्टर के बैग से दो महिलाओं ने चोरी की नकदी, हांसी से ली थी टिकट

विनोद कुमार एसपी चरखी दादरी को डीसीपी साउथ गुरुग्राम, धीरज कुमार को एसपी कुरुक्षेत्र व एसपी सुरक्षा, सीआईडी सुरेंद्र सिंह भौरिया को एसपी फतेहाबाद का जिम्मा सौंपा है। राजेश कालिया को एसपी ईआरएसएस व एसपी टेलीकॉम लगाया गया है। मनबीर सिंह को डीसीपी मानेसर गुरुग्राम, भूपेंद्र सिंह को एसपी एसटीएफ गुरुग्राम का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा है। सुमित कुमार को एसपी एसटीएफ हिसार का कार्यभार भी देखना होगा।
विज्ञापन


इन एचपीएस अधिकारियों को बदला
सरकार ने जयबीर सिंह को डीसीपी बल्लभगढ़, समर सिंह को एसपी एचपीयू, सुरेश कुमार को एसपी लोकायुक्त, राजेश कुमार फोगाट को एसपी मुख्यालय एसवीबी लगाया है। राज कुमार वालिया एसपी मुख्यालय सीआईडी, धर्मवीर सिंह कमांडेंट द्वितीय आईआरबी बटालियन सुनारिया व नरेंद्र सिंह डीसीपी अपराध फरीदाबाद होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें