फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में कौन होगा कांग्रेस विधायक दल का नेता, सोनिया गांधी करेंगी तय

Fri, 01 Nov 2019 11:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल के नेता का फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। नव निर्वाचित विधायकों ने विधायक दल का नेता चुनने का निर्णय सोनिया पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में नव निर्वाचित विधायकों की पहली बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से एक लाइन का प्रस्ताव पारित कर सीएलपी लीडर की घोषणा के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया गया। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बैठक में यह प्रस्ताव रखा। जिस पर किसी ने आपत्ति नहीं जताई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सीएलपी चुनने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक एवं सांसद मधुसुदन मिस्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। मधुसूदन मिस्त्री ने सभी विधायकों से सीएलपी लीडर को लेकर व्यक्तिगत रूप से अलग-अलग बातचीत भी की। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने हुड्डा के सीएलपी लीडर बनने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि नेता कौन है, जनता किसे चाहती है, ये आपको मालूम है। कांग्रेस ने अपनी परंपरा अनुसार सीएलपी लीडर तय करने का फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़ा है। बैठक में विधायकों की राय भी ली गई है, जिससे मधुसूदन मिस्त्री पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत करा देंगे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि विधायक दल का नेता चुनने में कोई दिक्कत नहीं है। पार्टी पहले से ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधायक दल के नेता का नाम घोषित करने के लिए अधिकृत करती आई है। इस बार भी वैसा ही किया गया है।

सूत्रों के अनुसार चार नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले विधायक दल के नेता का नाम सोनिया गांधी घोषित कर देंगी। विधायक दल के नेता की अध्यक्षता में ही विधानसभा सत्र को लेकर बैठक होगी, जिसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी।

अपने वादों को पूरा करे नई सरकार : हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि नई सरकार के लिए उनकी शुभकामनाएं हैं। गठबंधन सरकार जनता से किए अपने वादों को पूरा करे। 2014 की तरह संकल्प पत्र कागज का टुकड़ा बनकर न रह जाए। कांग्रेस के 31 सीटों पर सिमटने को लेकर हुड्डा ने कहा कि पार्टी 15 से 31 पर पहुंची है भाजपा के तो 75 पार के नारे की हवा निकल गई। कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को सदन से सड़क तक जनहित के मुद्दों पर घेरेंगे।
विज्ञापन

हार को भी जीत मान रही कांग्रेस

विधानसभा चुनाव में मिली हार को कांग्रेस अपनी जीत मानकर चल रही है। 15 से 31 सीटों तक पहुंचने को पार्टी बड़ी उपलब्धि मानती है। यही वजह है कि प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सभी विधायकों व प्रत्याशियों को फील्ड में जुटने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस पर प्रदेश में नए सिरे से पार्टी गतिविधियों की शुरू कर दी गई है, इसलिए अब चलो गांव की ओर। 

आजाद साहब, अब हरियाणा को ले लो गोद
कुमारी सैलजा विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों व समन्वयकों की बैठक के अंत में खुशनुमा अंदाज में दिखीं। वह राज्य प्रभारी गुलाम नबी आजाद से हंसी-ठिठोली करने में भी पीछे नहीं रहीं। सैलजा ने कहा आजाद साहब, अब हरियाणा को गोद ले लो, आपकी स्टेट तो गई। उनका मतलब जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित राज्य बनने से था।

सैलजा चुनाव में हार के बाद पहली बैठक में उत्साहित दिखीं। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा नहीं की गई। बैठक में विधायक कुलदीप बिश्नोई शामिल नहीं हुए। जबकि रणदीप सुरजेवाला सहित अनेक विधानसभा प्रत्याशियों ने भी बैठक में हिस्सा नहीं लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें