फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Muktsar: दामाद ने की सास की हत्या, कपड़ों में छिपाया शव, घरवालों ने बताई वारदात की ये वजह

Sun, 24 Jul 2022 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

थाना सदर के प्रभारी जगसीर सिंह के अलावा डीएसपी जगदीश कुमार पहुंचे। थाना प्रभारी जगसीर सिंह ने कहा कि अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह पता नहीं चल सकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी जमाई को हिरासत में भी ले लिया है। हत्या की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर के गांव रुपाणा में दामाद ने अपनी 75 वर्षीय सास की हत्या कर शव को कपड़ों के नीचे छिपा दिया। हालांकि अभी हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह में जमाई ने वारदात को अंजाम दिया है। वारदात शनिवार दोपहर की है। मगर इसका पता देर रात चला। 

विज्ञापन


रविवार को थाना सदर पुलिस ने दामाद के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्जकर लिया है। गांव रुपाणा की झुग्गियों वाला वेहड़ा के निवासी सुखवंत सिंह उर्फ बग्गू ने पुलिस को बताया है कि वह तीन भाई और दो बहनें हैं। दोनों बहनें शादीशुदा हैं, जबकि वे दो भाई अपने माता-पिता से अलग रहते हैं। तीसरा भाई माता-पिता के साथ ही रहता है। 

बीते शनिवार को सभी भाई अपने-अपने काम पर चले गए थे। पिता बलवीर सिंह खेत से पशुओं का चारा लेने गया था। घर पर मां प्यार कौर अकेली ही थी। शाम को उसके पिता घर पर पहुंचे तो मां नहीं मिली। पिता ने काफी समय तक बाहर इधर-उधर तलाशा लेकिन जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उसने कमरों में तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक कमरे में सामान टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। तब तक वह भी घर पर आ गया था। उसने अपने पिता के साथ दूसरे कमरे में जाकर देखा तो पेटी के पास खून पड़ा था और नीचे कपड़ों का ढेर लगा था। कपड़े उठाकर देखा तो नीचे मां प्यार कौर का शव पड़ा था और गले पर घाव था। काफी खून बह चुका था। 

पड़ोस में रहने वाले उसके भाई की पत्नी ने बताया कि दोपहर को उनका दामाद जगवीर सिंह आया था। मृतका के बेटे सुखवंत सिंह के अनुसार उसकी मां की हत्या जीजा जगवीर सिंह ने ही की है, क्योंकि वह जब भी घर पर आता था तो कलह ही करता था। मां उसे कलह करने से रोकती थी। इसी वजह से जगवीर सिंह निवासी गांव थेह कलंदर (फाजिल्का) ने उसकी मां की हत्या की है। 

घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर के प्रभारी जगसीर सिंह के अलावा डीएसपी जगदीश कुमार पहुंचे। थाना प्रभारी जगसीर सिंह ने कहा कि अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह पता नहीं चल सकी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी जमाई को हिरासत में भी ले लिया है। हत्या की वजह की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें