घने कोहरे के चलते रोजाना रेल सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को उत्तर पश्चिम रेलवे की तीन रेलगाड़ियां रद्द रहीं, तो 27 रेलगाड़ियां लेट चलीं और गंतव्य स्थल पर कई घंटे देरी से पहुंची।
शनिवार को गाड़ी संख्या 12482 श्री गंगानगर से दिल्ली, गाड़ी संख्या 12403 इलाहाबाद से जयपुर तक और गाड़ी संख्या 12404 जयपुर से इलाहाबाद तक रद्द रहीं। यह गाड़ी रविवार को भी रद्द रहेगी।
लेट हुईं रेलगाड़िया
शनिवार को सुबह 11.30 बजे तक 27 गाड़ियां लेट चल रही थीं। इनमें गाड़ी संख्या 12403 इलाहाबाद-जयपुर 6 घंटे, 12455 दिल्लीसराय-बीकानेर 2 घंटे, गाड़ी संख्या 12547 आगरा फोर्ट-अहमदाबाद 1 घंटे, 12985 नई दिल्ली-अहमदाबाद 1.15 घंटे लेट, 14321 बरेली-भुज 2 घंटे, 14085 तिलकब्रिज-सिरसा 3.30 घंटे, 12555 गोरखपुर-हिसार 8.50 घंटे, 12981 दिल्ली सराय-उदयपुर 50 मिनट, 14659 दिल्ली-जैसलमेर 3.15 घंटे लेट, 12414 जम्मूतवी-अजमेर 3.30 घंटे, 14853 वाराणसी-जोधपुर 08.40 घंटे आदि गाड़ियों के लेट चलने से यात्रियों की अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।