फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: संगरूर का जवान परमिंदर सिंह कारगिल में शहीद, सिख रेजीमेंट में तैनात था, एक साल पहले हुई थी शादी

Wed, 04 Oct 2023 03:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम ऊधम सिंह वाला (पंजाब)

सार

शहीद परमिंदर सिंह के दूसरे भाई गुरपिंदर सिंह भी सेना में कार्यरत हैं और उनके पिता गुरजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परमिंदर सिंह 7 साल से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे और उनकी पिछले साल दो अक्तूबर को शादी हुई थी।
विज्ञापन
शहीद परमिंदर सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सुनाम के नजदीकी गांव छाजली का जवान परमिंदर सिंह देश की सेवा करते हुए कारगिल में शहीद हो गया है। परमिंदर की पिछले साल दो अक्तूबर को शादी हुई थी। गांव की सरपंच परमिंदर कौर के पति और समाज सेवी इंदरजीत सिंह बावा धालीवाल ने बताया कि समराव पत्ती का बेटा परमिंदर सिंह (25) सिख रेजीमेंट 31 पंजाब में कारगिल में देश की सेवा कर रहा था, जहां वह शहीद हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Ludhiana Accident: सड़क पार कर रहे दादा और पोता-पोती को तेज रफ्तार कार ने कुचला, बुजुर्ग की मौके पर मौत

उन्होंने बताया कि शहीद परमिंदर सिंह के दूसरे भाई गुरपिंदर सिंह भी सेना में कार्यरत हैं और उनके पिता गुरजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि परमिंदर सिंह 7 साल से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने कहा कि शहीद जवान परमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर शाम तक पहुंचने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहादत पर जताया शोक 
जवान की शहादत पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि संगरूर के छाजली गांव से संबंधित भारतीय सेना के जवान परमिंदर सिंह कारगिल में प्रशिक्षण के दौरान एक दुर्घटना में शहीद हो गए। मान ने कहा कि यह देश और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के साथ गहरा दुख जताते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि शहीद परमिंदर सिंह ने बहादुरी से अपना कर्तव्य निभाकर पेशेवर समर्पण का प्रदर्शन किया। शहीद का बलिदान युवाओं को समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को राज्य सरकार की नीति के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें