स्नेहालय में ट्रेसपासिंग मामले में स्टाफ के आरोपों से घिरीं मेयर आशा जसवाल ने कहा है कि वह छिप कर नहीं बैठी हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आती है तो उसका स्वागत है।
इस बीच मेयर और इस मामले में फंसे दो अन्य पार्षदों ने आईजी को पत्र लिखकर अपनी ओर से मामले की जानकारी दी है। साथ ही वे तस्वीरें भी लगाई हैं, जिसमें स्नेहालय का स्टाफ मेयर का स्वागत कर रहा है। इस मामले में भाजपा पार्षद रवि शर्मा और राजेश कालिया भी आरोपी हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर सुभाष चावला का कहना है कि चंडीगढ़ की मेयर जो की पेशे से एक वकील भी है बिना सोचे समझे बच्चे को मिलने स्नेहालय जा पहुंची , बचे से मिलकर खूब सेल्फी ली , बाहर आकर सोशल मीडिया पर उस बच्चे की पहचान उजागर कर दी। यह बहुत ही गंभीर मामला है।