फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 ग्राम अफीम के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र स्थित गरचा लाइट प्वाइंट के पास क्राइम ब्रांच ने एक युवक को 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस ने यूपी के बदायूं निवासी बाबूराम (30) के खिलाफ एनडीपीएस 18 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। सोमवार को उसे जिला अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम रविवार शाम औद्योगिक क्षेत्र के गरचा लाइट प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान रेलवे स्टेशन की तरफ से एक युवक हाथ में लिफाफा लिए पैदल गुजर रहा था। टीम को देखते ही युवक वापस मुड़ गया। इससे पुलिस टीम को शक हुआ। युवक को रोककर जब लिफाफे की तलाशी ली तो उसमें से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम बाबूराम बताया। इसके बाद टीम आरोपी को गिरफ्तार करके औद्योगिक क्षेत्र थाना ले गई, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया। टीम की जांच में सामने आया कि आरोपी कम दाम में नशा खरीदकर ज्यादा दामों में शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें