फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मिल रहा पूरा साथ, नहीं होंगे पीयू सीनेट चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट के चुनाव की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। दिल्ली से पीयू को पूरा साथ मिल गया है। इसी कारण अब तक कांग्रेसी सीनेटरों की मांगों पर काम नहीं हो पाया अन्यथा सिंडिकेट की बैठक भी होती और सीनेट चुनाव का कार्यक्रम भी जारी होगा। सूत्रों का कहना है कि सिंडिकेट की बैठक यदि हुई तो उसमें बहुमत के आधार पर निर्णय होगा और फिर प्रकरण हाईकोर्ट जाएगा। वहां से सिंडिकेट सदस्यों को राहत मिल सकती है। हालांकि इस प्रकरण के लिए भाजपा व कांग्रेस के सदस्यों ने पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि सिंडिकेट के कार्यकाल पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। जिस दिन कार्यकाल खत्म होगा उसके तुरंत बाद गृह मंत्रालय की तरफ से बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा। हालांकि यह नोटिफिकेटशन वर्तमान में भी कभी भी जारी हो सकता है, लेकिन सीनेट चुनाव के आसार अब खत्म हो गए हैं। पंजाब सरकार व नेताओं ने भी इस प्रकरण में दखल दिया, लेकिन बात नहीं बनी। भाजपा के दिग्गज भी केंद्र में अपनी पैठ रखते हैं। ऐसे में उन्होंने भी सीनेट चुनाव न करवाने के लिए ताकत लगाई हुई है। वह पहले भी बोल चुके हैं कि सीनेट रिफॉर्म होगा या बोर्ड ऑफ गवर्नेंस बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें