फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-16 में बढ़ी बदबू, लोगों का कचरा

Tue, 19 Nov 2013 11:26 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-16 मंडी की चरमराई सफाई व्यवस्था लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। इससे निकलने वाली बदबू के कारण घर में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


रेजीडेंट्स ने मांग की है कि सफाई व्यवस्था सुधारने के अलावा पार्किंग की जगह ट्रैक्टर-ट्रालियां लगाने की बजाय इसका उचित इस्तेमाल किया जाए, ताकि आसपास के लोगों को दिक्कतें न हो।

सेक्टर-16 रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सुभाष पपनेजा ने इस मामले की हुडा और मंडी बोर्ड से शिकायत की है।

आरडब्ल्यूए सदस्यों का कहना है कि इसके अलावा भी शहर में अन्य सेक्टरों में भी मंडियां लगाने के बाद सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, जिससे सप्ताह के छह दिनों तक आम लोगों का वास्ता पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेक्टर-16 में मंडी से इकट्ठा कचरा आसपास ही फेंक दिया जाता है, जिसकी सफाई कई शिकायतें मिलने के बाद की जाती हैं।

पपनेजा ने कहा कि मंगलवार को यहां लगने वाली मंडी के दौरान सड़कों पर वाहन पार्क किए जाते हैं, जबकि पार्किंग में दूसरे वाहनों का कब्जा होता है।

उधर, इस बारे में मंडी बोर्ड की सचिव सुमन लता ने कहा कि हरेक मंडी में दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि आसपास कहीं भी कचरा नहीं फेंके और साफ-सफाई सुनिश्चित कर दी गई है।

इसके बावजूद अगर किसी सेक्टर विशेष में दिक्कतें आ रही हैं तो इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें