पंजाब के मोहाली जिले में आटा-दाल के नीले कार्ड धारक तकरीबन 42 हजार परिवारों को भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे।
ये जानकारी डीसी टीपीएस सिद्धू ने वीरवार को जिला सेहत कमेटी की मीटिंग में दी। उन्होंने बताया कि इस कार्ड के जरिए उक्त परिवार प्रति साल 30 हजार रुपये का फ्री इलाज नामवर अस्पतालों में करवा पाएंगे।
मीटिंग के दौरान उन्होंने सेहत विभाग के अधिकारियों को कार्ड बनाने का काम 15 फरवरी से पहले सौ फीसदी पूरा करने की हिदायत दी।
सिद्धू ने बताया कि जिले में कैंसर के मरीजों को मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में से डेढ़ लाख रूपये प्रति मरीज दिया जाता है।
जिले में अब तक करीब 162 मरीजों को 2.43 करोड़ रूपए दिए जा चुकें है। उन्होंने सेहत विभाग को हिदायते दी की अगर कोई मरीज वित्तीय सहायता के लिए पत्र देता है। तो उसे बिना किसी देरी के सहायता प्रदान की जाए।
मीटिंग के दौरान सेहत विभाग के अधिकारियों को डीसी द्वारा जिले में मान्यता प्राप्त अल्ट्रासाउंड सेंटरों की चेकिंग करने के लिए भी कहा गया। इसके अलावा तंबाकू एक्ट को भी लागू करने की हिदायतें दी गई।